PALI SIROHI ONLINE
नवोदय विद्यालय जोजावर में हुआ प्रेरणा उत्सव का आयोजन
पाली, 10 फरवरी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सम्पूर्ण पाली जिले से 1001 छात्र/छात्राओं का नामांकन हुआ। इस प्रेरणा उत्सव का आयोजन विद्यालय के बहुउद्देशीय कक्ष में किया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर विभिन्न कमेटियों का आयोजन उपप्राचार्य श्रवण कुमार, के नेतृत्व में किया गया ।
कार्यक्रम के लिए प्रातः 9.00 बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने जिले भर से आए सभी छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों का स्वागत किया। डी.सी. गुप्ता ने स्पष्ट किया कि आज के इस युग में छात्र/छात्राओं का सम्पूर्ण विकास अति आवश्यक है जिसमें कि सम्पूर्ण राष्ट्र के नव-निर्माण में वह अपना योगदान दे सके। आज विश्व पटल पर भारत की अलग पहचान बनी है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश सतत् प्रगतिशील है आने वाले समय में भारत की एक अलग पहचान होगी तथा 2047 का विकसित भारत विजन का स्वप्न साकार होगा।
कार्यक्रम में रजिस्ट्रर्ड सम्पूर्ण छात्र/छात्राओं की योग्यता एवं व्यक्तित्व को परखा गया जिसमें निम्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जैसे-हिन्दी एवं अंग्रेजी निबंध लेखन, कविता लेखन चित्रकला प्रतियोगिता आदि सभी प्रतियोगिताओं का संबंध 2047 विजन से रहा। इसके लिए विभिन्न स्तर पर निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का चयन किया जो आगे अपनी योग्यता को प्रदर्शित करने के लिए वडनगर गुजरात जायेगें।
कार्यक्रम के प्रभारी शैलेष पड्या गुजराती शिक्षक एवं सौरभ श्रीवास्तव पुस्तकालयाध्यक्ष ने सम्पूर्ण कार्यक्रम का संकलन किया
कार्यक्रम में राउण्ड प्रथम में सभी प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन किया गया राउण्ड द्वितीय में सभी प्रतिभागियों ने अपने कौशल एवं योग्यता का प्रदर्शन किया। राउण्ड तुतीय में अमित लवानिया पीजीटी जीव विज्ञान के शशि डांगी, राजेन्द्र कुमार व श्रवण कुमार के नेतुत्व में साक्षात्कार का आयोजन किया गया
जिसमें छात्र/छात्राओं ने संतोषप्रद उतर दिए। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में प्राचार्य डी.सी. गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मारवाड़ जंक्शन मिश्रीलाल बंजारा, केन्द्रीय विद्यालय पाली की कला शिक्षिका शगुफता काजी, लिबर्टी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य भरत जोशी, राजेन्द्र कुमार रा.मा.सै. स्कूल मारवाड़ जंक्शन, श्रवण कुमार उपस्थित रहे। आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम में 15 छात्र एवं 15 छात्राओं का चयन किया गया।
प्रातः 9.00 बजे से सांय 5 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ।
समापन के अवसर पर ए.सी.बी.ओ. मिश्रीलाल बन्जारा ने नवीन शिक्षा प्रद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को हमेशा सकारात्मक सोच रखने का आवहान किया ।
कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के मंच का संचालन शारिरीक शिक्षक मोहन लाल बेडा ने किया।

