PALI SIROHI ONLINE
. रिपोर्ट डीके देवासी.
बाली। उपखण्ड के कोठार पंचायत का आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना में हुआ चयन,
कोठार प्रसासक भिखीबाई प्रजापत, पूर्व सरपँच थानाराम प्रजापत ने पाली सिरोही ऑनलाइन को बताया कि आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना में कोठार गांव चयन राजस्थान सरकार के बजट घोषणा वर्ष 2025 26 पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से पूर्णतः निरोगी होने पर गांवों को आयुष्मान आदर्श ग्राम घोषित करने संबंधी बजट की क्रियान्विति हेतु पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित करने एवं आमजन में स्वास्थ्य संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता को बढ़ाकर चिकित्सा व्यय को कम करने के उद्देश्य से शारीरिक, मानसिक, समाजिक,तथा आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ समाज का निर्माण करने के लिए आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना प्रारंभ की गई है जिसका लाभ ग्राम में अंतिम पख्ति में बैठे परिवारो आमजन को मिलेगा।
डॉ वेद प्रकाश कौशिक ने बताया कि जिसमें राजस्थान के प्रत्येक जिले से पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है जिसमें पाली जिले में ग्राम पंचायत कोठार सहित पांच ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है डॉ वेद प्रकाश कौशिक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत पूरी पंचायत में घर घर सर्वे कर बीपी डायबिटीज कैंसर एनीमिया आदि रोगों का चिन्हित किया जाएगा तथा पीड़ित मरीजों इलाज में सहयोग के लिए आयुर्वेद चिकित्सा एवं योग आसनों की जानकारी दी जाएगी । इस सर्वे में सहयोग के लिए 45 आरोग्य मित्र एवं 45 आरोग्य सखी का चयन किया गया है इन्हें बीपी एवं शुगर चेक करने का प्रशिक्षण आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष कोठार में दिया जायेगा
इस योजना को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एवं उप खंड स्तर पर उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में तथा ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासक सरपंच भिखी बाई प्रजापत की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है

