PALI SIROHI ONLINE
गोल ग्राम में 500 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम भवन का लोकार्पण
पत्रकार दिनेश राव गोल
सिरोही। राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत सिरोही जिले के गोल ग्राम में 500 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम भवन का लोकार्पण किया गया। यह गोदाम गोल ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, गोल (सिरोही) द्वारा दी सिरोही सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सहयोग से निर्मित किया गया है।
