PALI SIROHI ONLINE
सिरोही क्षेत्र की पंचायत वासा में पट्टा आवंटन को लेकर हुए फर्जीवाड़े पर कलेक्टर अल्पा चौधरी ने 59 अवैध पट्टों को निरस्त करने के आदेश दिए हैं। 74 पट्टों की शिकायत हुई थी, जिनमें जांच के बाद कार्रवाई की। जांच में आया कि पंचायत द्वारा पट्टा जारी करते समय राजस्थान पंचायती राज नियम, 1996 के नियम 142, 148 और 158 का उल्लंघन किया। सिरोही | राजस्थान साफ्ट हॉकी एसोसिएशन के महासचिव ने सिरोही जिला साफ्ट हॉकी के लिए जिला संचालन समिति का संयोजक सुरजीत सिंह देवड़ा को नियुक्त किया। देवड़ा स्व. राष्ट्रीय स्तर तक हॉकी में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
