PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
लुंदाडा में हिन्दू धर्म सभा का हुआ आयोजन, सोभा यात्रा निकली
बाली। लुन्दारा ग्राम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम के दौरान धर्म सभा शोभा यात्रा भारत माता की आरती महाप्रसादी का आयोजन भी हुआ।
शोभायात्रा लुंदड़ा ग्राम में बस स्टैंड होते हुए विभिन्न गली मोहल्ले से भारत माता की जयकारों के साथ केसरिया ध्वजा हाथ में लेकर हिंदू संगठन के लोग गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए।
इसके बाद धर्म सभा का आयोजन हुआ उसमें साधु संतों हिंदू संगठन के वरिष्ठ जनों ने भी हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए हमारी संस्कृति और एकता के उत्सव को लेकर जानकारी दी।

