Pali sirohi online
अरडवा राजकिय विधालय की साहारी दिवार की हालत जर्जर शिक्षा विभाग मौन ग्रामीणो मे आक्रोश
बाली उपखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम पंचायत काकराडी के राजस्व गांव अरडवा मे राजकिय प्राथमिक विद्यालय की साहारी दिवार की हालत दयनीय है लेकिन शिक्षा विभाग के आला अधिकारियो का इस और ध्यान नही जा रहा है शिक्षा विभाग आंख बंद करके बैठा है ग्रामीणो ने कई बार मरम्मत कराने की मांग रखी पर आज दिन तक कोई कारवाई नही हो रही है।
ग्रामीणो का कहना है की आदिवासी बच्चो के साथ खिलवाड किया जा रहा है विधालय की शाहरी दिवार टुटी हूई होने से कुत्ते व पशु आए दिन अंदर मंडराते रहते है इससे बच्चो के पढाई पर भी प्रभाव पड रहा है।
भाजपा नेता मुकेश गरासिया ने बताया की विधालय मे बच्चो के पेयजल की भी व्यवस्था नही है बच्चो को मजबूरन खारा पानी पीना पड रहा है इससे बीमारी फैलने की आशंका रहती है।
अरडवा के ग्रामीणो ने फिर से मांग की है की जल्द इस समस्या पर समाधान करवाया जाए वरना आंदोलन पर उतर जाएगे
