PALI SIROHI ONLINE
साधु संतों के सानिध्य में हुआ कोट मंडल का कलश यात्रा और शोभा यात्रा के साथ हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन
श्री सर्व सनातनी हिंदू समाज कोट मंडल के तत्वाधान में कोट मंडल के कोट, केरापूरा, साड़लवा , टिपरी, दातीवाड़ा, पांचलवाड़ा गांव का हिंदू सम्मेलन कोट बालियान में भव्य आयोजित हुआ। हिंदू सम्मेलन पालक नरेंद्र परमार ने बताया कि हिंदू सम्मेलन से पहले श्री महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा एव शोभायात्रा पूरे कोट गांव में झाकियों एवं श्री राम के रथ के साथ निकाली गई।जिसका समापन आखरिया चौक श्री हनुमान मंदिर हिंदू सम्मेलन पंडाल में हुआ। हिंदू सम्मेलन साधु संत बालक नाथ मेघवाल समाज के गुरु ढालोप आश्रम, साध्वी संतोष बाईसा, संत प्रेम गिरी कोट, हनुमान भक्त नेका राम, संत चेला महाराज मेघवाल समाज गुरु कोट, संत शांति नाथ महाराज ढालोंप के सानिध्य में हुआ।मुख्य वक्ता अशोक पाल मीणा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पुखराज मेवाड़ा ने की। सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता एवं रामजी प्रतिमा को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। मंचासिन अतिथियों का समिति अध्यक्ष हरीश चौधरी, सचिव दलपत सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष पुनाराम चौधरी , छगन प्रजापत,हनवंत सिंह चौहान, रेखा चौधरी, लक्ष्मण देवासी ने दुपट्टा पहनाकर किया।सम्मेलन में मातृशक्ति द्वारा संस्कृति प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। मुख्य वक्ता अशोक पाल मीणा ने देश की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि जात पात की करो विदाई हम सब हिंदू भाई भाई से कार्यक्रम की शुरुआत की। संघ के गुरुजी द्वारा साधु संतों को एक मंच पर लाने का प्रयास से भारत वर्ष में समरसता का भाव जगा। साध्वी संतोष बाईसा ने मातृशक्ति को देश धर्म के लिए समर्पण का संदेश दिया। संत बालक नाथ ने छुआछूत भारत देश से समाप्त करने में हिंदु सम्मेलन की मुख्य भूमिका है । सम्मेलन में उपस्थित सभी धर्म प्रेमियों को नरेन्द्र परमार ने देश हित में संकल्प दिलाया और हिंदू सम्मेलन को सफल बनाए मातृ शक्ति ,उपस्थित सभी धर्मप्रेमियों, सहयोगियों, एवं हिंदू सम्मेलन समिति का आभार जताया तत्पश्चात उपस्थित मचासिन अतिथियों एवं धर्म प्रेमियों द्वारा सामूहिक भारत माता की आरती हुई फिर भारत माता की जय एवं राष्ट्र हित उदघोष के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।
