बेडा महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया
विद्यालय में वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपादित हुआ ।विद्यार्थियों ने मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी । प्रतिभाओं , स्थानांतरित शिक्षकों एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया । प्रधानाचार्य लक्ष्मणसिंह भाटी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के समस्याओं की चर्चा की ।
कार्यक्रम में बाली के उप प्रधान महावीरसिंह चौहान, पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह बेड़ा , भामाशाह लालसिंह भाटी ,पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उगमसिंह पंवार , पूर्व प्रधानाचार्य देवीसिंह चौहान सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक , विद्यालय परिवार के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे ।
