PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
ग्राम पंचायत पांचोटा के ग्रामीणों ने पंचायत वार्ड के गठन में मतदाता को अन्य वार्डों में जोड़ने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एव जिला कलेक्टर जालौर को सौपा ज्ञापन
तखतगढ 5 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) आहोर उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पांचोटा के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर जालौर को ज्ञापन सौपकर ज्ञापन मे बताया की हमारे ग्राम पंचायत में वार्ड के लोगो को इधर से उधर जोड़ दिया है। एक ही परिवार के मतदाता को अलग अलग वार्डों में जोड़ा गया है, कही लोगो के तो गांव बदल गये जो नवीन वार्ड गठन किया है। वो समस्त निरस्त किया जाये और पुनः पुराने वार्ड वयवस्था है उनकी सीमा घटाई जाये और वार्ड के लिए एक कमेटी का गठन करावा कर जाँच की जाये और नवीन वार्ड बनाये जाये
उन्होंने बताया की अनुसूचित जाति, जन जाति के लोगो के नाम ही दूसरे वार्ड में जोड़े है। जिससे आने वाले पंचायत चुनाव पर भी प्रभाव पड़ेगा
ग्राम पंचायत में SIR में सबसे अधिक नोटिस भी अनुसूचित जन जाति के लोगो को ही दिए गये है जिससे, मतदाता सूची से नाम हटने का भी कारण हो सकता है
इस मोके पर सरपंच प्रतिनिधि सुरताराम मीणा पांचोटा उपसरपंच रूपाराम मीणा, प्रवीण कुमार, हिमताराम, बाबु लाल मीणा मनाराम, भंवरलाला हकमा राम पेकाराम रता राम आधारम वालाराम, पाता राम पदमाराम, महेन्द्र, इदराम, व समस्त पांचोटा के ग्रामीण मौजद रहे
