Pali sirohi online
भाटूंद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 12 वी के विद्यार्थियों को विदाई दी गई । वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक लासीदेवी देवासी विशिष्ठ अतिथि मनोज दवे अध्यक्ष सहकारी समिति भाटूंद एवं परमानंद दवे समाज सेवी मालाराम देवासी रहे इस दौरान प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह राव ने सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर बहुमान किया । विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुति दी गई।भामाशाह के द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया । मनोज दवे ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में धैर्य और सहनशील होकर कार्य करने से सफलता प्राप्त होती हे । प्रशासक प्रतिनिधि मालाराम ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया । भामाशाह मालाराम देवासी एवं जवाहरलाल गर्ग द्वारा आगामी उच्च माध्यमिक बोर्ड में 80% से ऊपर अंक प्राप्त करने पर नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई कार्यक्रम में विद्यालय समिति द्वारा सभी अतिथियों भामाशाहो एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम में रामेश्वर राव नितेश शर्मा कृतिपाल प्रवीण जानी सुरेंद्र सिंह प्रभुलाल जानी मुकेश त्रिवेदी निलेश सहित अध्यापक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे
