PALI SIROHI ONLINE
नाना थाना क्षेत्र के दुदनी में पकडे गए चोरी के आरोपियों को कालंद्री थाना पुलिस सिलोईया में 2 फरवरी रात माताजी मंदिर में चोरी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर ले गई ।
आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चुराए आभूषण, छत्र व अन्य सामान बरामद किया। चोरों को पकड़ने में दुदनी के ग्रामीणों का सहयोग रहा।
एएसपी जसाराम बोस ने बताया कि वलदरा निवासी कैलाश कुमार पुत्र सोनाराम माली ने रिपोर्ट पेश कर बताया था कि वह सिलाईया के माताजी मंदिर में पूजा करते हैं। 2 फरवरी रात को सिलोइया के माताजी मंदिर में चोरों ने मंदिर व ऑफिस के ताले तोड़कर माताजी की पंच धातु का मुकुट, तीन चांदी के छत्र, माताजी के सोने की नाक की नथ और 10 से 12 हजार रुपए नकद, एक चांदी का तिलक करने का प्याला और ऑफिस से दस्तावेज चुराकर ले गए। पुलिस ने टीमें गठित की।
टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पाली जिले के नाणा से उदयपुर जिले के पीपला निवासी राजाराम पुत्र मालाराम गमार, मीणी मावटी निवासी चैनाराम पुत्र आशाराम गमेती व खूटाखेत उखलिपात निवासी रमेश पुत्र भवनाराम गमेती को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया सारा सामान बरामद किया। घटना में काम में ली 2 बाइक भी बरामद की। कालंद्री थानाधिकारी गंगाप्रसाद ने बताया कि सिलोईया गांव में हुई चोरी वारदात का खुलासा हुआ है। तंवरी के मंदिरों में हुई चोरी के मामले में अनुसंधान जारी है। जल्द चोरों की गैंग का खुलासा कर चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
