PALI SIROHI ONLINE
पाली रोहट बीडीओ मनमोहन मीणा को प्रशासनिक कारण बताकर 29 जनवरी को एपीओ किया गया था। मीणा ने राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण जोधपुर में अपील की। अधिकरण ने एपीओ आदेश को स्थगित कर दिया। यह भी आदेश दिया कि अपीलार्थी को वहीं कार्यरत रखा जाए। बुधवार दोपहर में मनमोहन मीणा ने बीडीओ का चार्ज संभाला।

