PALI SIROHI ONLINE
पाली-अवैध मादक पदार्थ माफियाओं के विरूद्व चण्डावल पुलिस की कार्यवाही ऑपरेशन “प्रहार पुलिस थाना चण्डावल की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही।01 मुलजिम को गिरफ्तार कर उसके मेहन्दी के खेत में सब्जी के पौधो के बीच में से 94 अवैध अफीम के पौधो को किया जब्त। पाली पुलिस द्वारा भविष्य में भी मादक पदार्थ माफियाओं के विरूद्ध निरन्तर की जायेगी कार्यवाही।अमराराम मीणा निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली ने बताया कि जिला पाली में अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत एक व्हाट्स एप्प नम्बर जारी किया जाकर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतु विशेष प्लान तैयार कर पुलिस अधीक्षक महोदय पाली के निर्देशन में शलजयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, रतनाराम देवासी आरपीएस वृताधिकारी वृत सोजत के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ माफियो के खिलाफ दिनांक 04.02.2026 को अमराराम मीणा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना चण्डायल के नेतृत्व में निम्न टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सरहद बासना मे बेरा पानकी पर ढगलाराम के मकान के पीछे स्वंय के मेहन्दी के खेत मे सब्जी के पौधों के बीच भारी मात्रा में उगाये 94 अवैध अफीम के पौधो को जब्त कर मुलजिम ढगलाराम पुत्र उम्मेदराम जाति सिरवी उम्र 65 साल निवासी बेरा पानकी बासना पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली को गिरफतार किया जाकर प्रकरण संख्या 11 दिनांक 04.02.2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही पुलिस टीम :-
1. अमराराम मीणा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली।
2. जोगाराम मुआ 15 पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली
3. हंसराज कानि. 1378 पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली।
4.महेंद्रसिंह कानि 766 पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली।
5. 5. डावाराम कानि. 1203 पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली।
6. भागचन्द कानि. 317 पुलिस थाना चण्डाव
शांती मकानि. 342 पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली।
गिरफ्तार मुलजिमानों के नाम पता:-
01. ढगलाराम पुत्र उम्मेदराम उम्र 65 साल निवासी बेरा पानकी बासना पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली
आमजन से अपील आप से अनुरोध हैं कि ऑपरेशन ‘गुप्त’ एवं ऑपरेशन प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिहवन, खरीद व बेचाण, अवैध बजरी खनन इत्यादि गतिविधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये व्हाट्स अप्प 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप्प नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।
