PALI SIROHI ONLINE
रेवदर-रेवदर उपखंड क्षेत्र के गांव लिलोरा (भाग संख्या 125) में एक व्यक्ति का नाम ग्राम निवासी के रूप में दर्ज कराने के प्रयास को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी रेवदर को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई है।
व्यक्ति पर गलत सबूत दिखाकर नाम जुड़वाने का आरोप
ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि थल निवासी संबंधित व्यक्ति ने गलत तथ्य प्रस्तुत कर लिलोरा गांव का निवासी दर्शाते हुए नाम जुड़वाने की कोशिश की है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त व्यक्ति वास्तव में गांव का स्थायी निवासी नहीं है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि संबंधित व्यक्ति का शराब ठेके से जुड़ा व्यवसाय है और वह वहीं निवास बता रहा है, जिसे ग्रामीणों ने नियमों के विरुद्ध बताया है।
ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की चेतावननी दी
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना सत्यापन के नाम दर्ज नहीं किया जाए। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि नाम जोड़ा गया तो समस्त ग्रामवासी उपखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे ।

