PALI SIROHI ONLINE
बाली-वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की मासिक बैठक संपन्न
आज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली की मासिक बैठक अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब खान जई की अध्यक्षता में हुई
सर्वप्रथम वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति पाली के उपाध्यक्ष हीरालाल मालवीया ने पाली जिले की 35 वरिष्ठ नागरिक समितियों में से 2024 25 के कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर पाली जिला अध्यक्ष डॉ रामलाल मोहबरसा ने बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति को प्रथम घोषित करने तथा गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय सम्मान समारोह में जोराराम कुमावत कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार जिला कलेक्टर एल एन मंत्री एवं जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू द्वारा अध्यक्ष मोहम्मद अयूब खान जई वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली के समाज सेवा व जन सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने पर खुशी जाहिर करते हुए समिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अध्यक्ष श्रीज़ई का माला पहनाकर बहुमान किया गया
इस अवसर पर मिश्रीमल सोनी राम जी राम हुलास बाई अध्यक्ष पेंशनर समाज वरदाराम
चौधरी समाजसेवी रफीक भाई सचिव मूल सिंह राजपुरोहित खीमाराम पंवार मूलचंद भाटी भरत बंसल बद्री प्रसाद पालीवाल भंवरलाल विश्वकर्मा ने भी अध्यक्ष श्री ज़ई का माला पहनकर उनका बहुमान किया
समिति के अध्यक्ष श्री मोहम्मद अय्यूब जई ने सभी सदस्यों को सत्र की प्रथम बैठक में पधारने पर नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की समिति के जिले में प्रथम स्थान पर रहने तथा जिला प्रशासन द्वारा सम्मान करने पर अध्यक्ष श्रीज़ई ने सभी सदस्यों भामाशाहों व पदाधिकारीगणों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया
जिनके सहयोग से ही समिति ने वर्ष 2024 25 में सराहनीय कार्य किया जिसके परिणाम स्वरुप ही वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली को यह सम्मान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ है श्री ज़ई ने 2026 की कार्य योजना बताते में सभी सदस्यों के सुझावों को शामिल करते हुए जानकारी दी कि इस वर्ष पशु चिकित्सा शिवर रक्तदान सिविल जरूरतमंद छात्रों को शिक्षण सामग्री वितरण जरूरतमंद वृद्ध जनों को सपोर्टर वितरण वृद्ध जनों के लिए स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंदों को वस्त्र व कंबल वितरण किए जाने की प्रस्ताव योजना में लिए जाएंगे समिति के अब तक किए गए कार्यों की सराहना करते हुए मिश्रीमल सोनी हीरालाल मालवीय अशोक बछे टा वरदाराम चौधरी खीमाराम पंवार भरत बंसल मूल सिंह राजपुरोहित आदि ने समिति की समस्त सदस्यों को संबोधित किया श्री मूलचंद भाटी ने एक शानदार भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया
सभी सदस्यों ने समिति के अध्यक्ष को आगे भी पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया बैठक में मिश्रीमल सोनी हीरालाल मालवीय खीमा रामपवार सोहनलाल चौधरी आजाद शम्मा जफरुल्ला खान नायक थान सिंह सोलंकी भैरों सिंह सोलंकी किशन सिंह परिहार मांगीलाल मारू छैल सिंह कैरपुरा कीकारम राठौड़ मूलचंद भाटी मूल सिंह राजपुरोहित अर्जुन सिंह सोलंकी भंवरलाल विश्वकर्मा सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे
अंत में हीरालाल मालवीय ने इस बैठक में पधारने पर सभी का आभार व्यक्त किया गया मंच संचालन सचिव मूल सिंह राजपुरोहित ने किया

