PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड शहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर गेल इंडिया के पास मंगलवार को एक वाहन की टक्कर से एक लेपर्ड की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को घटना की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचेपंप स्टेशन के पास मिला शव
घटना गत रात्रि करीब 4 बजे नेशनल हाईवे पर गेल इंडिया के पंप स्टेशन के पास हुई, जहां सड़क के सामने की तरफ लेपर्ड का शव मिला। विभाग के अधिकारियों ने शव को वन विभाग की चौकी पर पहुंचाया और पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों को सूचित किया।
हाईवे पार करने के दौरान हादसे की आशंका
अधिकारियों ने बताया कि लेपर्ड संभवतः व्यस्त हाईवे पार करते समय हादसे का शिकार हुआ होगा। लेपर्ड के शरीर पर कहीं भी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। घटनास्थल के पास लुनियापुरा सहित अन्य आवासीय कॉलोनियां और बस्तियां मौजूद हैं।
इस क्षेत्र में पहले भी लेपर्ड की गतिविधियां देखी गई हैं। गत 18 जनवरी को सुरपगला के निकट एक लेपर्ड का मूवमेंट कैमरे में कैद हुआ था, जिसकी वीडियो एक कार चालक ने बनाई थी। इसके अलावा, शहर के निकट चंद्रावती के पास भी लेपर्ड देखे जाने की घटनाएं सामने आई हैं। इस क्षेत्र में अब तक कभी-कभार भालू दिखाई देते थे, लेकिन अब लेपर्ड की उपस्थिति भी दर्ज की जा रही है।

