PALI SIROHI ONLINE
मोइसिन खान की रिपोर्ट
बाली नगरपालिका प्रशासन ने बुधवार को पृथ्वीराज चौहान चौक से रंजन सराय तक सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
इस दौरान जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानों के बाहर रखा सामान और अस्थायी निर्माण हटाए गए।
कई स्थानों से ठेले और अन्य सामग्री जब्त की गई।
ट्रैक्टरों की मदद से अतिक्रमण हटाकर सड़क को साफ कराया गया।
अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था।
आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
नगरपालिका अधिकारियों ने कार्रवाई को आवश्यक बताया।
शहर को सुव्यवस्थित बनाने के लिए अभियान चलाया गया।
भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई।

