• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सोजत की सुष्मिता शर्मा की RAS परीक्षा में 581 वीं रैंक: चौथे प्रयास में मिली सफलता,

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह

सोजत-RAS भर्ती परीक्षा में सोजत रोड कस्बे की सुष्मिता शर्मा ने 581 वीं रैंक हासिल की है। यह सुष्मिता का चौथा प्रयास था। तीसरी बार इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद उन्हें यह सफलता मिली है।

सुष्मिता ने बताया- उनका लक्ष्य शुरू से ही सिविल सेवा में जाना था। उन्होंने अपनी 12वीं तक की शिक्षा सोजत रोड़ के स्थानीय स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बीटेक की डिग्री हासिल की।सुष्मिता ने अपनी तैयारी की रणनीति साझा करते हुए बताया- उन्होंने केवल प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) के लिए कोचिंग ली थी। इसके अलावा, उन्होंने कुछ ऑनलाइन कक्षाओं का भी सहारा लिया। अधिकांश पढ़ाई उन्होंने घर पर रहकर ही की। वह प्रतिदिन नियमित रूप से 8 से 9 घंटे पढ़ाई करती थीं, साथ ही सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखती थी।

बीटेक विषय और राजस्थान के समसामयिक मामलों के प्रश्न पूछे गए

इंटरव्यू के अपने अनुभव बताते हुए सुष्मिता ने कहा- उनसे उनके बीटेक विषय और राजस्थान के समसामयिक मामलों से जुड़े कई प्रश्न पूछे गए थे।

सुष्मिता के पिता गुलाबचंद शर्मा ग्राम विकास अधिकारी हैं, मां गृहिणी हैं। सुष्मिता ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जीवन में हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए। समर्पण और कड़ी मेहनत निश्चित रूप से सफलता की ओर ले जाती है।

Previous Post

जुणा के फुलाराम जणवा चौधरी का RAS रैंक-176 में चयन,युवाओं के लिए प्रेरना बने फूलाराम

Next Post

तखतगढ-सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर 23 अप्रेल को एक दिवसीय तखतगढ़ दौरे पर रहेंगे

Next Post
तखतगढ-सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर 23 अप्रेल को एक दिवसीय तखतगढ़ दौरे पर रहेंगे

तखतगढ-सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर 23 अप्रेल को एक दिवसीय तखतगढ़ दौरे पर रहेंगे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page