• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जुणा के फुलाराम जणवा चौधरी का RAS रैंक-176 में चयन,युवाओं के लिए प्रेरना बने फूलाराम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जुणा के फुलाराम जणवा चौधरी का RAS रैंक-176 में चयन

*समाज के लिए गर्व का दिन है* मेहनत,लगन और संघर्ष की मिसाल बने फुलाराम जणवा चौधरी ‘जुणा’ ने RAS परीक्षा में 176वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है आपकी यह उपलब्धि उन हजारों युवाओं के लिए मिशाल है जो सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखते हैं

*संघर्ष से सफलता तक का सफर* 

गाँव की मिट्टी से निकला हर सपना आसान नहीं होता खेत-खलिहान, पारिवारिक जिम्मेदारियाँ और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाकर आपने जो मुकाम पाया है,वह बताता है कि इरादे मजबूत हों तो मंजिल खुद कदम चूमती है किताबों के साथ दिन-रात की मेहनत, कोचिंग की दूरी,और समाज की उम्मीदों का बोझ–इन सबको आपने अपनी ताकत बनाया

*समाज में अधिकारी की जरूरत पूरी करने की भावी शुरुआत* 

आज ग्रामीण अंचल को ऐसे अधिकारियों की सख्त जरूरत है जो जमीन से जुड़े हों, समस्या को समझते हों और समाधान की नीयत रखते हों फुलाराम का RAS में चयन इसी जरूरत को पूरा करने की दिशा में एक मजबूत कदम है विश्वास है कि प्रशासनिक सेवा में आकर आप शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान-कल्याण और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर संवेदनशीलता से काम करेंगे आपका चयन सिर्फ नौकरी नहीं, जिम्मेदारी है

*युवाओं के लिए संदेश* 

आपकी सफलता बताती है कि गाँव का बेटा भी बिना किसी सिफारिश के,सिर्फ किताब और कलम के दम पर अफसर बन सकता है यह रैंक उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो सोचते हैं कि ‘क्या हम कर पाएंगे हां कर पाएंगे फुलाराम ने रास्ता दिखा दिया है

Previous Post

शिवगंज के छात्र हार्दिक अग्रवाल का RAS मे चयनित, मिल रही है बधाइया

Next Post

सोजत की सुष्मिता शर्मा की RAS परीक्षा में 581 वीं रैंक: चौथे प्रयास में मिली सफलता,

Next Post

सोजत की सुष्मिता शर्मा की RAS परीक्षा में 581 वीं रैंक: चौथे प्रयास में मिली सफलता,

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page