PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू से आबूरोड जाने वाले मार्ग पर एक कार और बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा माउंट आबू से नीचे की ओर जा रही कार के 20 नंबर पिलर के पास बस से टकराने के कारण हुआ। इस घटना में कार ड्राइवर को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनास्थल पर एक घुमावदार मोड़ था। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों वाहनों में से किसी एक की गति अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इसमें किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।
थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि कार और बस की टक्कर की सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पुलिस टीम भेजी गई थी पुलिस ने घायल कार ड्राइवर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों में से किसी की ओर से पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।

