PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड़-गांधीधाम-भुज रेलखंड पर तकनीकी कार्य के कारण कई रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने बताया कि गांधीधाम ब्लॉक केबिन और आदिपुर स्टेशनों के बीच यह कार्य किया जा रहा है, जिससे रेल यातायात प्रभावित होगा।
तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी दी कि इस तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते विभिन्न तिथियों पर कई रेल सेवाएं अपने प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित गंतव्य तक नहीं चलेंगी, बल्कि बीच में ही समाप्त या शुरू होंगी।
गाड़ी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा 4, 6, 8, 9 और 11 फरवरी को बरेली से चलकर गांधीधाम तक ही जाएगी। यह सेवा गांधीधाम-भुज के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा 5, 7, 8, 9 और 12 फरवरी को भुज के बजाय गांधीधाम से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 14311, बरेली-भुज रेलसेवा 5, 7 और 10 फरवरी को गांधीधाम तक ही चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 14312, भुज-बरेली रेलसेवा 6, 10 और 11 फरवरी को गांधीधाम से प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 20984, दिल्ली सराय-भुज रेलसेवा 4, 7 और 11 फरवरी को दिल्ली सराय से प्रस्थान कर गांधीधाम तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा गांधीधाम-भुज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 20983, भुज-दिल्ली सराय रेलसेवा 6 और 10 फरवरी को भुज के स्थान पर गांधीधाम से चलेगी।
गाड़ी संख्या 22483, भगत की कोठी-गांधीधाम रेलसेवा 11, 12 और 13 फरवरी को भगत की कोठी से चलकर भीलडी तक ही जाएगी। यह सेवा भीलडी-गांधीधाम के बीच आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 22484, गांधीधाम-भगत की कोठी रेलसेवा 11, 12 और 13 फरवरी को गांधीधाम के बजाय भीलडी से प्रस्थान करेगी।

