PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-52 पव्वे अवैध शराब सहित ईक्को कार को जब्त कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध शराब कि तस्करी के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जसा राम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, SIUCAW सिरोही, किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही के निर्देशन में भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में सोमाराम सउनि मय जाब्ता द्वारा झाडोली रोड पर कार्यावाही करते हुए एक वाहन ईक्को कार नम्बर जी जे 27 टी टी 0492 को जब्त कर कार से 52 रॉयल स्टेज के पव्वे जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया हैं।
घटनाः- दिनांक 02.02.2026 को सोमाराम सउनि पुलिस थाना पिण्डवाडा मय जाब्ता द्वारा झाडोली रोड पर दौराने नाकाबन्दी ईक्को कार नम्बर की तलाशी ली। जिसके दौरान गाडी कि डिग्गी मे रखी स्टेपनी मे छीपाकर ले जा रहे अवैध रॉयल स्टेज के पव्वे 52 को बरामद कर 01 आरोपी को दस्तयाब किया।
पुलिस टीमः-
01. हुकमसिंह उनिपु थानाप्रभारी पुलिस थाना पिण्डवाडा
02. सोमाराम सउनि पुलिस थाना पिण्डवाडा
03. कानि. भावेश कुमार नम्बर 481 पुलिस थाना पिण्डवाडा
04. कानि दिलीप कुमार नम्बर 67 पुलिस थाना पिण्डवाडा
05. कानि ईश्वरलाल नम्बर 219 पुलिस थाना पिण्डवाडा

