PALI SIROHI ONLINE
सरस्वती कोचिंग क्लासेज में मनाया वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित
तखतगढ 2 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) सरस्वती कोचिंग क्लासेज में मनाया वार्षिकोत्सव एवं कक्षा दसवी व आठवी का विदाई समारोह मनाया गया। माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभाश्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यकम अतिथि डॉ. अशोक चौधरी, पार्षद राजेश कुमावत, जोगाराम चतराराम, पार्षद श्रीमती गीतादेवी मीणा, भीमाराम देवासी, नोबल स्कूल संचालक अनन्त नारायण सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। कक्षा दसवी व आठवी के विधार्थियों को विदाई रस्म कार्यकम द्वारा तिलक लगाकर, मोली बांधकर माल्यार्पण कर श्री फल भेंट कर स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। कोचिंग के विद्यार्थियों द्वारा एक से बढकर एक साँस्कृतिक कार्यक प्रस्तुत किया गया। दानदाताओं व भामाशाह फुटरमल कुमावत द्वारा केंचिंग स्टाफ को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कोचिंग संचालक कालूराम ने सभी का भाभार प्रकट किया। इस अवसर पर गजेन्द्रसिंह तंवर प्रधानम्चार्य, मीनलाल जोशी, सुरेश जोशी जैतारण, दिनेश कुमार प्रधानम्यार्य रतनसिंह राजपुरोहित प्रधानाचार्य आवासीय विद्यालय हरियाली, मदन परमार, श्रीमती वीणा देवी रावल सहित सभी नागरिक एवं कोचिग का समस्त स्टाफ मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भूराराम (अ०) ने किया।
