PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर के झाड़ोल थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर रेप करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि घटना 5 दिन पूर्व की है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने मामले में पीड़िता मेडिकल कराया। पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में उपयोग ली गई कार भी जब्त की है।
थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने 28 जनवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी सुबह स्कूल में पढ़ने जा रही थी। तभी आरोपी कार लेकर उसके पास पहुंचा। उससे बोला-मैं उसी ओर जा रहा हूं, तुझे भी स्कूल छोड़ दूंगा।
इस पर बेटी विश्वास करते हुए कार में बैठ गई लेकिन आरोपी ने स्कूल नहीं छोड़ा और वह उसे एक होटल में ले गया। जहां जबरन उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। फिर वापस उसे कार में बैठाया और वापस घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। इधर, पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया।
