PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : फाल्गुन, कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, सोमवार रात्रि01:53 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह सावान तारीख 13, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, 2 फरवरी। सूर्योदय कालीन नक्षत्र अश्लेषा नक्षत्र रात्रि 10:48 तक,
इसके बाद मघा नक्षत्र रहेगा। आयुष्मान योग प्रातः 07:21 तक, इसके बाद सौभाग्य योग रहेगा। बालव करण दोपहर 02:46 तक, इसके बाद कौलव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-मकर, चंद्र-कर्क,मंगल-मकर, बुध-मकर, गुरु-मिथुन, शुक्र-मकर, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 07:30 से 09:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा : यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : दस्तकार दिवस, ब्रज महोत्सव 3 दिन का प्रारंभ भरतपुर राजस्थान, गंडमूल संपूर्ण दिनरात ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:16 से 08:37 तक अमृत का,प्रातः 09:58 से 11:19 तक शुभ का, दोपहर 02:02 से 03:23 तक चर का, दोपहर 03:23 से सायं 06:05 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : सोमवार को शिवजी का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने और एक समय भोजन करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, दूध, शहद और गंगाजल अर्पित करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और समस्त सुख मिलते हैं। आज आयुष्मान योग में फल का दान करना शुभ फलदायी होता है।

