PALI SIROHI ONLINE
कब तक यूँ ही चुप रहेंगे हम?
आज एमबीसी आरक्षण हमारे समाज के लिए सिर्फ नाम का रह गया है-यह बात देवासी समाज के युवा लखमाराम देवासी चामुंडेरी ने कही
कट-ऑफ इतनी ऊपर जा चुकी है कि हमारे बच्चे मेहनत के बाद भी पीछे रह जाते हैं।
उनकी आँखों में सपने हैं, लेकिन व्यवस्था उनके रास्ते बंद कर रही है।
अगर आज DNT आरक्षण नहीं मिला,
तो कल हमारी आने वाली पीढ़ियाँ हमसे सवाल करेंगी—
“जब समय था, तब आपने हमारे हक़ के लिए आवाज़ क्यों नहीं उठाई?”
यह सिर्फ आरक्षण नहीं,
यह हमारे बच्चों का भविष्य,
हमारे बुज़ुर्गों के सपनों का सम्मान
और हमारे समाज के अस्तित्व की लड़ाई है।
🙏 अब भी समय है—
आइए एकजुट हों, आवाज़ बुलंद करें
और कहें—
DNT समाज को उसका हक़ दो,
हमारा आरक्षण, हमारा अधिकार।
आपका
लकमाराम देवासी चामुंण्डेरी
महासचिव यूथ कांग्रेस बाली
