• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रेवदर : एसीबी में शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज, 2 आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 18, 2026
in Local
0
रेवदर : एसीबी में शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज, 2 आरोपी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर-रेवदर पुलिस ने एसीबी में दर्ज शिकायत के सत्यापन के बाद मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निर्देशों के तहत की गई। परिवादी महेंद्र पटेल ने 1 अप्रैल 2026 को एसीबी कार्यालय में शिकायत दी थी इसमें आरोप लगाया कि आरोपी प्रवीण सिंह ने उनके खिलाफ एसीबी में शिकायत होने का डर दिखाया और अपने परिचित ग्राम विकास अधिकारी हिंगलाजदान (सनवाड़ा) के माध्यम से कार्रवाई रुकवाने का झांसा देकर रुपए ले लिए।

एसीबी जांच में जुटाए साक्ष्य

शिकायत के सत्यापन के दौरान एसीबी निरीक्षक कुयाराम ने साक्ष्य जुटाकर दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में रिपोर्ट तैयार की। जांच के बाद मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नहीं पाया। स्थानीय पुलिस को सौंपी कार्रवाई : एसीबी स्तर पर परीक्षण के बाद प्रकरण को आपराधिक मामला मानते हुए स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद रेवदर थाने में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान जारी है। मेमोरी कार्ड सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की गई है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

पढे आज शनिवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

कुंडाल व मालप गांव में बकरी पालन यूनिट शुरू

Next Post
कुंडाल व मालप गांव में बकरी पालन यूनिट शुरू

कुंडाल व मालप गांव में बकरी पालन यूनिट शुरू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page