PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाडा
पाली-उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित सम्मानित, राजस्थान पुलिस में कार्यरत लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित को उनकी सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 2024 का अति-उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
महानिदेशक पुलिस, राजस्थान जयपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित (सहायक उप निरीक्षक), वर्तमान में पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन, जिला पाली में पदस्थापित हैं। उन्होंने अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अनुशासन, निष्ठा एवं कार्यकुशलता का परिचय देते हुए पुलिस विभाग की छवि को सुदृढ़ किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों, सहकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

