PALI SIROHI ONLINE
महाराष्ट्र। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गईं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में सुनेत्रा को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला। शरद पवार इस समारोह में नहीं पहुंचे।
इससे पहले दिन में NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सुनेत्रा को पार्टी नेता चुना गया था।
डिप्टी CM की शपथ से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। अजित पवार की तीन दिन पहले 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के बाद डिप्टी CM पद खाली हो गया था
मुंबई/बारामती-अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम होंगी। शनिवार दोपहर 2 बजे उन्हें NCP विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर वे शाम 5 बजे शपथ लेंगी।
सुनेत्रा को पार्टी नेता चुने जाने के लिए NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी। वहां दिलीप वलसे पाटिल ने उनके नाम प्रस्ताव रखा।
डिप्टी CM की शपथ से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के बाद डिप्टी CM पद खाली हो गया था।

