PALI SIROHI ONLINE
बाली 1 फरवरी मुख्य बाजार बस्ती,बाली हिंदू सम्मेलन की पुर्व तैयारी निमित निकली भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा
श्री सनातनी सर्व हिंदू समाज मुख्य बाजार बस्ती बाली नगर के तत्वाधान में भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन हुआ।
समिति अध्यक्ष अजय पूरी ने बताया कि शोभायात्रा महामंडलेश्वर श्री संतोष दास जी महाराज लारा भाकर की निश्रा में पीपलेश्वर मंदिर बाली से शुभारम्भ होकर प्रताप चौक , पृथ्वीराज चौहान चौक, बेरा चौक, गणेश बाजार, मुख्य बाजार होते हुए श्री हनुमान मंदिर, आकावा में समापन हुई।
कलश यात्रा में सैकड़ों माताओं बहनों एवं धर्मप्रेमियों की उपस्थिति रही। कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा मुख्य बाजार बस्ती का 01 02.26 को दोपहर 12.39 को होने वाला हिंदू सम्मेलन अलख जगाने निमित आयोजित हुआ।
कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा को सफल बनाने में वनाराम चौधरी, सुरेश कंसारा, थानसिंह राव, नरेन्द्र परमार, जगदीश सोनी, फूलचंद टेलर, भरत टेलर रणवीर गेमावत, श्रीपाल राठौड़, विक्रम राठौड़ ,अर्जुन सिंह, गोविंद लुहार, जितेंद्र टेलर, रूपाराम घांची, भगवान लुहार,ललित वैष्णव , जेठाराम जनवा, अमित देवगन, भावेश मारू, बद्री सोनी, बाबूलाल डांगी, हका राम पालीवाल, ओम वैष्णव, नरेश वर्मा, मातृ शक्ति सीता कंवर, संतोष पूरी, दुर्गा बाई,शारदा बाई, राधा मारू,अमृतवकंवर, भावना सुथार, चंदा परमार, संतोष टेलर ,शांता सोनी, लक्ष्मी देवी डांगी, कन्या देवी डांगी,डिंपल वर्मा,पूजा सुथार एवं सभी माताओं बहनों एवं धर्म प्रेमियों का सहयोग रहा।

