PALI SIROHI ONLINE
पिन्टु अग्रवाल
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने विधानसभा में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के 2 साल के कार्यकाल को शानदार ऐतिहासिक बताते हुए किसान महिला बेरोजगार व्यापारीयो के लिए भजनलाल सरकार ने 2 साल में सभी वर्ग की चिंता की है।
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव के दौरान बनाए गए घोषणा पत्र के आधार पर जनता ने भी भरपूर समर्थन दिया वह भजनलाल शर्मा की सरकार की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट मीटिंग में ही मुख्य सचिव को पार्टी का घोषणा पत्र देकर घोषणा पत्र के आधार पर सभी बिंदुओं को प्रमुखता से कार्य करने के निर्देश दिए थे तब मुख्यमंत्री की कार्यकरने की ललक दिखाई दी थी और 2 साल लगातार उपलब्धी भरे रहे।
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि हमारी सरकार ने घोषणा पत्र के 70% वादे पूरे किए बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने आने वाले समय में प्रदेश में बढ़ने वाले रोजगार व उद्योगों को लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया है बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी कम करने पर आम जनता को बड़ा फायदा मिलने पर प्रधानमंत्री की सराहना की वही विधायक राणावत ने जीएसटी कम करने से प्रधानमंत्री द्वारा अर्थव्यवस्था को संबल देने की बात कही
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि भजनलाल सरकार ने 56000 करोड़ का कैपिटल एक्सपेक्टेशन लागू किया वही पूर्ण की अशोक गहलोत सरकार ने आखरी साल में मात्र 26000 करोड़ का लक्ष्य रखा भजनलाल सरकार ने 30000 करोड़ अधिक दिए जिससे कि हम सड़क स्कूल कॉलेज व बिजली सहित अन्य विकास के कार्य कर सकते हैं
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत की सरकार पर तंज करते हुए कहा कि 4 साल तो आपको लोगों की याद आई नहीं जाते-जाते मोबाइल बांट दिए जाते-जाते अपने किट बांट दिए जिसमें इतना बदबूदार तेल था इतना बदबूदार आटा था जो लोगों ने लेने से मना कर दिया जो जनता की खरी कमाई का पैसा टैक्स के मार्फत सरकार के पास आता है उसको अपने वेस्ट में डाल दिया उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को विकास पुरुष बताते हुए धन्यवाद देते हुए विकास की गति देने व गरीबों के कल्याण के लिए पीछे नहीं रहे
बाली विधायक ने उन्होंने पूर्व वर्ती वसुंधरा सरकार कि सराहना करते हुए उनकी भामाशाह स्वास्थ्य योजना जिसको गत अशोक गहलोत सरकार ने 3 साल तक कचरे की टोकरी में रखा जिससे कि कई लोगों को उपचार के अभाव में मरना पड़ा और 4 साल बाद चिरंजीव योजना लेकर आए जिसमे 25 लाख तक का उपचार का वादा दे दिया परंतु लोगों का फ्री इलाज नहीं हुआ कारण की नियमों में कमी रखी जिससे कि पीड़ित को फायदा नहीं पहुंचा पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार ने गरीबों के लिए किसान कार्ड की योजना चलाई जिससे कि गरीबों को फायदा मिलता था परंतु पूर्ववर्ती सरकार ने योजना को बंद कर दिया उन्होंने अन्नपूर्णा योजना की भी सराहना करते हुए अन्नपूर्णा योजना को 4 साल तक गहलोत सरकार द्वारा बंद रखने व आखरी साल में इंदिरा रसोई के नाम से फायदा लेने की योजना बनाई जबकि जनता को सब पता था उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर राजश्री योजना घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली फ्री सहित मुख्यमंत्री जन स्वालंबन योजना पंचायत में गौरव पंथ योजना पर भी पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में काम नहीं हुआ।
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने स्टेट हाईवे पर टोल के मुद्दे को भी विधानसभा में उठाया विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने कहा पूर्ववर्ती भाजपा की वसुंधरा राजे सरकार द्वारा टोल मुक्त स्टेट हाईवे बनाया वसुंधरा सरकार द्वारा टोल बंद किया गया था गहलोत सरकार ने आते ही टोल वसूली शुरू की जिसका डांस आज तक यहां की जनता वाहन चालक भुगत रहे हैं
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने इतना ही नहीं कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि आप जी राम जी का विरोध करते हो परंतु धन्यवाद दो प्रधानमंत्री जी को जिन्होंने 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी परंतु आप लोगों को गुमराह करना चाहते हो कि नरेगा बंद हो रहा है आप लोगों को कह रहे हो कि मनरेगा बंद हो रहा है जबकि मनरेगा बंद नहीं हो रहा है जी राम जी के मार्फत 125 दिन का रोजगार मिलेगा वही अगर किसी ने अप्लाई कर दिया है और काम नहीं मिलता तो सातवें दिन ही घर बैठे बैठे ही उसको बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।
राजस्थान की सरकार सारे 450 में बीपीएल परिवार को गैस कनेक्शन व पेंशन धारी को बढ़ाकर पेंशन दे रही है जिसके धन्यवाद के पत्र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बताया।
विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं का पूरा सबोधन सलग्न विडिओ में सुने

