PALI SIROHI ONLINE
मैष शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी नए काम के संबंध में आवश्यक सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में टकराव संभव है। समस्या को टालने से वह गंभीर रूप ले सकती है। युवा कॅरियर के बेहतर प्रस्ताव मिलने से उत्साहित रहेंगे।
वृष शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी: विवादास्पद मामले सुलझने से राहत मिलेगी। नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। तय कार्यक्रम में बदलाव संभव है। सपने साकार करने की पूरी कोशिश करेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन शुभ अंक 9, शुभ रंग भूरा: पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। बिखरे काम समेटने में परिवार का सहयोग मिल सकता है। निजी काम के लिए दौड़धूप करनी पड़ सकती है। भाग्योदय की संभावना बनेगी।
कर्क शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। परिणय संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। निजी काम को वरीयता से करें, बाद में सुविधा नहीं मिलेगी। विवेक का प्रयोग करें।
सिंह शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी: मेहनत रंग लाएगी। व्यापारिक योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। कार्यस्थल की व्यवस्था सुधारने के लिए कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। व्यवहार में बदलाव का बड़ा प्रभाव हो सकता है।
कन्या शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी: बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। पारिवारिक समस्या के समाधान से राहत मिलेगी। विद्यार्थी परिणामों को लेकर उत्साहित रहेंगे। व्यापारिक सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिल सकता है।
तुला शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला: अनहोनी का भय बना रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल की समस्या का समाधान संभव है। धैर्य रखें
वृश्चिक शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानी रुका हुआ काम फिर शुरू हो सकता है। भावनात्मक संबंधों में टकराव संभव है। आय में बढ़ोतरी की संभावना है। व्यर्थ की बातों में समय एवं धन खर्च होगा। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी।
धनु शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा मित्रों के सहयोग से पुराना विवाद सुलझ सकता है। काम की अधिकता से सेहत बिगड़ सकती है। व्यापारिक सौदे लाभदायक हो सकते हैं। कानूनी मामलों में सावधानी की जरूरत है।
मकर शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला : साझेदारी टूटने से नुकसान की आशंका है। युवाओं को कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप सामाजिक जीवन में बड़ी भागीदारी निभा सकते हैं। धार्मिक खर्च के आसार हैं।
कुंभ शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल : बेहतर परिणामों के लिए अधिक मेहनत की जरूरत रहेगी। धैर्य और चतुराई से बड़े संकट से उबर सकते हैं। आपसी मतभेद दूर होने से परस्पर सौहार्द बढ़ेगा। यात्रा में परेशानी हो सकती है।
मीन शुभ अंक 8, शुभ रंग काला : प्रिक्जन से मुलाकात सुखद रहेगी। कार्यस्थल की बाधा दूर होगी। वैभव के सामान पर खर्च संभव है। नए संपकों में सावधानी बरतें, धोखा हो सकता है। भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। जोखिम न लें।

