PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : माघ, शुक्ल पक्ष द्वादशी, शुक्रवार प्रातः11:10 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह सावान, तारीख 10, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, 30 जनवरी।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र : आर्द्रा नक्षत्र रात्रि 03:27 तक, इसकेबाद पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। वैधृति योग सायं 04:58 तक, इसके बाद विष्कुंभक योग रहेगा। बालव करण प्रातः 11:10 तक, इसके बाद कौलव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-मकर, चंद्र-मिथुन,मंगल-मकर, बुध-मकर, गुरु-मिथुन, शुक्र-मकर, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 10:30 से 12:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा- यदि जरूरी हो तो इलायची खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : बुध धनिष्ठा में रात्रि 03:24, गुरु वक्रीपुनर्वसु 1 में प्रातः 11:55, प्रदोष व्रत, वैधृति पुण्यं, कल्पादि, महात्मा गांधी निधन दिवस, कुष्ठ निवारण दिवस, मेलामस्तुआणां प्रारंभ पंजाब।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:18 से 08:38 तक चर का,प्रातः 08:38 से 11:19 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 12:40 से 02:01 तक शुभ का, सायं 04:42 से 06:03 तक चर का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज प्रदोष के दिन संध्या के समय शिवलिंग। पर जल और दूध से अभिषेक करें। इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, भांग और चंदन अर्पित करें। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें और भगवान शिव की आरती करें, जिससे घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होगी। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज वैधृति योग में चांदी का दान करना शुभ फलदायी होता है। आज शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें, गरीब बच्चों को आइसक्रीम अथवा खीर खिलाएं। चिड़ियों को चावल का चुग्गा डालें तो शुक्रग्रह जनित पीड़ा दूर होती है।

