PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
मेले में उमड़ा जनसैला झलकी आस्था
कवराडा में लोक देवता बाबा रामदेव मेला हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न
तखतगढ 29 जनवरी(खीमाराम मेवाडा) समीपवर्ती आहोर तहसील के अंतर्गत कवराडा गांव मे हर वर्ष की भांति माघ सुदी ग्यारस गुरुवार को विश्व विख्यात जन-जन के आस्था के प्रतीक लोक देवता बाबा रामदेव मेले मे उमड़ा जनसैलाब मंदिर में भक्तों की लगी लम्बी कतार
मेले के पूर्व संध्या पर महंत लक्ष्मणगिरी महाराज के सानिध्य में एक शाम बाबा रामदेव के नाम भव्य भजन संध्या आयोजित हुई। जिसमें भजन गायक हितेश रामावत एण्ड पार्टी घाणेराव द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई गणपति वंदना के साथ गुरु महिमा बाबा रामदेव की महिमा प्रस्तुत की और रात्रि भजन संध्या में आएं श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। गुरुवार सुबह महाआरती के साथ मेले का आगाज हुआ मेले में श्रद्धालुओं ने बाबा से माथा टेकर मन्नत मांगी मेला में हाट बाजार लगी मणीयारी दुकानो से श्रद्धालुओं ने जमकर खरीददारी की साथ हीं श्रद्धालुओं ने दिन भर मेले में लगे छोटे-मोटे झुलो का आनन्द लिया।इस अवसर पर मेला कमेटी के सदस्यों एवं पुलिस प्रशासन का पुरा सहयोग रहा।



