PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
रबी फसल सिंचाई के चौथी पाण के लिए 3 फरवरी को खुलेगी नहर 4 से बाराबंदी होगी लागू
सिंचाई कर की होगी वसूली, जमा नहीं करने पर संबंधित किसान सिंचाई से किया जाएगा वंचित
तखतगढ 29 जनवरी (खीमाराम मेवाडा) जवाई बांध के कमांड क्षेत्र सुमेरपुर आहोर के किसानों के लिए रबी फसल चौथी पाण सिंचाई को लेकर गुरुवार को जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय सुमेरपुर में विभाग के अधिशासी अभियंता राज भवरायत की अध्यक्षता में जवाई बांध नहर प्रणाली के समस्त जल उपभोक्ता संगम अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चौथी पाण के लिए जवाई बांध से पानी छोड़ने पर विचार विमर्श कर उपस्थित समस्त संगम अध्यक्षों एवं किसान प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से 3 फरवरी को नहर खोलने एवं 4 फरवरी को बाराबंदी लागू करने का निर्णय लिया गया है। चौथी पाण 25 दिन तक नहर चलेगी। अधिशासी अभियंता राज भवरायत ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से रबी फसल सिंचाई हेतु चौथी पाण के लिए 3 फरवरी को जवाई बांध से पानी नहरे में छोड़ने एवं 4 फरवरी से बाराबंदी लागू होने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि चौथी पाण के दौरान विभाग के सुमेरपुर तखतगढ़ एवं सांडेराव कार्यालय में शिविर लगाकर सिंचाई कर वसूली की जाएगी दरमियांन सिंचाई कर जमा नहीं करने पर संबंध किस को सिंचाई से वंचित रखने का भी निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है।
दरअसल 26 अक्टूबर दोपहर को सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालूराम कुमावत, जल संसाधन विभाग नहर खण्ड सुमेरपुर के अधिशासी अभियंता राज भंवरायत, सहायक अभियंता अक्षय कुमावत, कनिष्ठ अभियंता अशोक पूनिया व सुमेरपुर-आहोर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलथनी, किसानों एवं विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी मे जवाई बांध से विद्यिवत पूजा-अर्चना के बाद जवाई नहर का गेट खोल नहर मे पहली पाण के लिए पानी छोडा था।इस बार किसानों को रबी फसल सिंचाई के लिए जवाई बांध से कुल चार पाण पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जवाई बांध से चार पाण में कुल 4900 एमसीएचसी पानी तय किया गया था । जिस मे पहली और दूसरी पाण 24-24 दिन की रहेगी।तीसरी और चौथी पाण 25-25 दिन की निर्धारित की गई थी।

