PALI SIROHI ONLINE
सांडेराव-तीर्थयात्रा से लौटे वरिष्ठ पत्रकार एवं मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल समाज के राष्ट्रीय प्रचारक नटवर मेवाडा का जगह-जगह स्वागत
*मनुष्य जीवन में देवस्थानों की यात्रा करने से मन को शांति एवं सुकून मिलता है – मेवाड़ा*
*साण्डेराव-* श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल समाज के राष्ट्रीय प्रचारक एवं वरिष्ठ पत्रकार नटवर मेवाड़ा साण्डेराव से 9 दिवसीय चार धाम की तीर्थ यात्रा से लौटने पर सांडेराव में गुरुवार को श्री दुदेली माताजी मंदिर परिसर एवं हरिओम आश्रम रामनगर मे गाजो बाजो व ढोल-ढमाकों के साथ समाज के प्रबुद्धजनों के साथ ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा करते हुए जोरदार स्वागत किया। तीर्थयात्रा का जत्था असम राज्य के गुवाहाटी में स्थित कामाख्यासा माता, मथुरा,वृंदावन,बद्रीनाथ,गंगोत्री, यमनोत्री,केदारनाथ चारधाम की यात्रा कर वापस लौटने पर वरिष्ठ पत्रकार मेवाड़ा ने परिवार के साथ श्री अंबिका मंदिर हरिओम आश्रम सांडेराव,श्री दुदेली माता मंदिर,श्री रामेश्वर महादेव मंदिर रामनगर मे धोक लगाई ।कस्बे से चार धाम यात्रा के लिए अखिल भारत हिंदु युवा मोर्चा पाली जिला अध्यक्ष महावीर मेवाड़ा सांडेराव के नेतृत्व में रवानगी हुई थी।
जिनका वापस लौटने पर संत श्री मनसुख हिरापुरी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना के बाद वरिष्ठ पत्रकार नटवर मेवाड़ा को तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सौभाग्य शाली लोगों को ही कामाख्या माताजी की यात्रा करने सौभाग्य प्राप्त होता है। जिसने भी कामाख्या माताजी की यात्रा की है वें अपने जीवन को कृतार्थ करते है।
समाजसेवी मारवाड-गोडवाड जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जयदेव सिंह राणावत ने बताया कि इस 9 दिवसीय यात्रा में वरिष्ठ पत्रकार नटवर मेवाड़ा साण्डेराव ने अपने अनुज पुत्र कैलाश मेवाड़ा के साथ गुवाहाटी में कामाख्या माताजी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना अभिषेक कर समाज सहित प्रदेश व देश की खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर मारवाड-गोडवाड जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष जयदेव सिंह राणावत, नगर अध्यक्ष विक्रम मेवाड़ा, पिंटू भाई कामदार,बबलू भाई जैन,जगदीश सुथार, सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार,राकेश मेवाडा,सुरेश टेलर,भंवर सिंह रावणा राजपूत,टेकाराम लुहार, रमेश खत्री, ललित टेलर, रमेश सैन आदि सहित ग्रामीणों के साथ प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

