नाडोल के देवली पाबूजी विद्यालय में साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित
PALI SIROHI ONLINE
मुकेश डाबी
नाडोल ग्राम पंचायत देवली पाबुजी राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में ‘कोर्ट वाली दीदी’ अभियान और साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली पाबुजी के प्रधानाचार्य मुकटसिह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
प्रमुख चर्चा के विषय
अधिकार मित्र पीएलवी हितेश सोनी ने ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण मंत्र दिए।
क्लिक करने से पहले सोचो किसी भी अनजान लिंक पर बिना जांचे क्लिक न करें।
ऑनलाइन सावधान रहो: इंटरनेट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सतर्कता बरतें।
इंटरनेट सब याद रखता है: डिजिटल फुटप्रिंट के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
शिविर के दौरान बच्चों और उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचने के लिए विशेष जानकारी दी गई:
बाल विवाह रोकथाम: कम उम्र में विवाह के कानूनी नुकसान और सामाजिक बुराइयों पर चर्चा की गई।
साइबर सुरक्षा: किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना पासवर्ड या ओटीपी कभी न बताएं।
सतर्कता: किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज के झांसे में न आने की सलाह दी गई।
इस मौके पर प्रधानाचार्य मुकटसिंह ,उपप्रधानाचार्य जितेन्द्रसिंह राजपुरोहित , जोरसिंह चौहान , घीसाराम भवन्सा नारायणलाल , तारासिंह , कमलेश सिरवी, मनीष , अमित कुमार, मांगीलाल चौधरी, नरेन्द्रकुमार ,छोगाराम, मनिन्द्र मीणा विधालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।
फोटो संलग्न
