PALI SIROHI ONLINE
सिरोही । राजपुरोहित समाज सिरोही जिला की ओर से बुधवार को एडीएम डॉ. राजेश गोयल को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि गत 18 जनवरी को प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया। घटना में प्रशासनिक बल एवं संबंधित अधिकारियों की ओर से मर्यादा, कानून औरमानवीय मूल्यों की उपेक्षा की गई। राजपुरोहित समाज के लोगों ने बताया कि इस गंभीर विषय पर शीघ्र एवं संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके राजपुरोहित समाज से भबूतमल राजपुरोहित, रणछोड़ राज, दिनेश सिंह, एडवोकेट अशोक, दलपत राज, हेमंत राजपुरोहित, सुमेर सिंह, मनोज पुरोहित, पुखराज सिंह, लाल सिंह धुरासनी मौजूद रहे।

