PALI SIROHI ONLINE
रोहट-थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में 22 वर्षीय युवक ने खेत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महेंद्र पुत्र ओमाराम मेघवाल के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार महेंद्र ने आत्महत्या से पहले वाट्सएप पर स्टेटस लगाकर अपने होने की जगह की जानकारी दी थी। स्टेटस देखने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां महेंद्र का शव फंदे से लटका मिला। बताया गया कि महेंद्र पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी शादी करीब आठ माह पहले हुईथी। वह मुंबई में काम करता था और लगभग एक माह पहले ही गांव लौटा था। सूचना मिलने पर रोहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

