PALI SIROHI ONLINE
मेष शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल: भाग्योदय की संभावना है। काम के सिलसिले में दौड़धूप करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र के विस्तार की रूपरेखा बनने के आसार हैं। मनचाहे स्थान पर तबादले की उम्मीद है। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
वृष शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी विदेश यात्रा का प्रस्ताव मिल सकता है। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बनेगी। अधूरे काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। आकस्मिक घटनाएं इरादा बदलने को मजबूर कर सकती हैं। यात्रा का योग है।
मिथुन शुभ अंक 9, शुभ रंग फिरोजी परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार हैं। व्यापारिक साझेदारी लाभदायक हो सकती है। कार्यशैली में बदलाव कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। धन संबंधी मामलों में जोखिम उठाने से बचें।
कर्क शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : परिवार के साथ वक्त बिता कर खुशी होगी। नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता का समाधान हो सकता है। रूखे व्यवहार से करीबी नाराज हो सकते हैं। धैर्य बनाए रखें।
सिंह शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी परिवार की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा करना मुश्किल रहेगा। विरोधी मौका देखकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, सावधानी रखें। उच्च अध्ययन में बेहतर सफलता मिल सकती है।
कन्या शुभ अंक १, शुभ रंग बादामी बच्चों को जोखिम के कामों से दूर रखें, मुश्किल में पड़ सकते हैं। नौकरी में बदलाव का मन बनेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की की संभावना है। यात्रा कार्यक्रम स्थगित करना पड़ सकता है।
तुला शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला : चुनौतियों का सामना करने में सफल रहेंगे। दूसरों की बातों में आकर निजी रिश्तों में दूरियां बढ़ा लेंगे। पुराने विवाद का निपटारा हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें।
वृश्चिक शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : युवाओं को कार्यक्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार से राहत मिलेगी। नए काम की शुरुआत में परेशानी हो सकती है। मुश्किल काम पूरा करने में सफल रहेंगे।
धनु शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी विरोधियों की चालों का जवाब देने में कामयाब रहेंगे। सूझबूझ से आगे बढ़ें तो कारोबारी योजना में अच्छा लाभ मिल सकता है। साझेदारी में टकराव टालने के प्रयास सफल रहेंगे।
मकर शुभ अंक 8, शुभ रंग हरा : समस्याओं को धैर्य के साथ सुलझाने की कोशिश करेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिल सकता है। नजदीकी लोग आपके काम में अड़चन पैदा कर सकते हैं। आस्था बढ़ेगी।
कुंभ शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : युवा उच्च अध्ययन में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। आप परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश करेंगे। करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
मीन शुभ अंक 1, शुभ रंग काला: कुछ लोग आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से खित्रता महसूस करेंगे। कुसंगति से हानि होगी।

