PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : माघ, शुक्ल पक्ष दशमी, बुधवार सायं04:36 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह सावान, तारीख 8, सूर्य उत्तरायण,शिशिर ऋतु, 28 जनवरी। सूर्योदय कालीन नक्षत्र कृत्तिका नक्षत्र प्रातः 09:27तक, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रहेगा। ब्रह्म योग रात्रि 11:54 तक, इसके बाद ऐन्द्र योग रहेगा। गर करण सायं 04:36 तक, इसके बाद वणिज करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-मकर, चंद्र-वृष,मंगल-मकर, बुध-मकर, गुरु-मिथुन, शुक्र-मकर, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल :दोपहर 12:00 से 01:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा: यदि जरूरी हो तो मिश्री या
सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम : भद्रा रात्रि 03:16 से, मंगल श्रवण मेंरात्रि 12:39, गुप्त नवरात्रोत्थापन, गुप्त नवरात्र व्रत पारणा, मुनि अजितनाथ जयंती, रोहिणी व्रत जैन, लाला लाजपतराय जयंती।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:18 से 09:59 तक लाभ व अमृत का, प्रातः 11:19 से दोपहर 12:40 तक शुभ का, दोपहर 03:20 से 04:41 तक चर का, सायं 04:41 से 06:01 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : बुधवार को गणेशजी की गंध, फल, पुष्प,दूध, दही, घी, दूर्वा, धूप और दीप आदि से पूजा करें। मोदक का भोग लगाने से बुध जनित दोष दूर होते हैं और रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। आज ब्रह्म योग में तांबे का दान करना शुभफलदायी होता है।

