PALI SIROHI ONLINE
बाली- मुख्य बाजार बस्ती बाली हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने निमित एक दिन पूर्व 31 जनवरी को कलश एवं शोभायात्रा का आगाज
आज बाली में श्री सनातनी सर्व हिंदू समाज द्वारा आयोजित मुख्य बाजार बस्ती हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी को लेकर हिंदू सम्मेलन निमित 31जनवरी को भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा मातृ शक्ति द्वारा आयोजित अलग अलग बैठकों में निर्णय लिया गया।
समिति अध्यक्ष अजय पूरी ने बताया कि मातृ शक्ति की बैठक श्री हनुमानजी मंदिर आकावा, बाली एवं श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर बाली में आयोजित हुई। बैठक में समिति सदस्य नरेन्द्र परमार ने दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा रखकर विस्तृत जानकारी दी एवं मातृ शक्ति को ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहने का निवेदन किया एवं 31 जनवरी को आयोजित कलश यात्रा एवं शोभायात्रा में मातृ शक्ति हर घर संपर्क कर परिवार सहित उपस्थित रहने का निवेदन किया।
बैठक में मातृ शक्ति सीता कंवर, शारदा बाई, डूंगर पूरी,शांता बाई, संतोष टेलर, बसंती देवी टेलर, कमला सुथार, शांताबाई सोनी एवं माताओं बहनों की उपस्थिति रही एवं रमेश भंडारी मनोहरसिंह राजपुरोहित, भगवान भाई, नरेश वर्मा उपस्थित रहे।

