PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
बंद मकान से 2 लाख नकद रुपए एवं सोने चांदी के जेवरात चोरी का चौथे दिन मामला दर्ज
तखतगढ 26 जनवरी (खीमाराम मेवाडा) तीन दिन पूर्व तखतगढ़ कस्बे के गौरव पथ रोड स्थित भरत कुमार पुत्र पारसमल प्रजापत के बंद पड़े मकान को अज्ञात चोरों द्वारा निशाना बनाकर नकदी एवं जेवरात पर हाथ साफ कर भाग निकले। की सूचना पर थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण मय जाब्ता मौके पर पहुंच घटनास्थल का मोकामुआयना के बाद चौथे दिन आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से मकान मालिक ने तखतगढ़ पहुंच मकान की तलाशी के बाद पुलिस को रिपोर्ट पेश की पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान पत्रावली हेड कांस्टेबल पदमाराम के वाले कर दी है।
पुलिस के अनुसार बताया गया कि प्रार्थी भरत कुमार पुत्र पारसमल प्रजापत ने एक टाइपसुदा रिपोर्ट पेश कर अवगत कराया की मैं अपने परिवार सहित व्यवसाय के सिलसिले मे विजयवाडा आन्ध्रप्रदेश में रहवास करता हू। तथा 22 जनवरी को रात्रि के समय अज्ञात चोरो ने कस्वा तखतगढ गोरव पथ रोड़ स्थित मेरे मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में प्रविष्ठ हुए व पूजा रूम का ताला तोड़कर पूजा रूम में पड़ी अलमारी से 300 ग्राम चांदी का कन्दौरा व इसी अलमारी के उपर पड़े ट्रेवलिंग बैंग में पड़ी एक सोने की चैन (12 ग्राम), दो लाख नकद जिसमें 500 की तीन गड्डी यानि डेढ लाख व दो सौ रूपये की दो गड्डी यानि चालिस हजार व सौ रूपये की एक गड्डी यानि दस हजार चुरा कर ले गये। 23 जनवरी को सुब्ह करीब 11.30 बजे मेरे पड़ौस में रहने वाले खेताराम प्रजापत ने व गली के लोगो ने मुझे फोन पर मेरे मकान का मैन दरवाजा का ताला टुटा हुआ होने व मकान में चोरी हो जाने की सूचना दी।
जिस पर मैं आज विजयवाड़ा से तखतगढ आया व मकान पर जाकर देखभाल करने पर घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ व उपरोक्त नकदी मय जैवरात चोरी होना पाया है, इस प्रकार अज्ञात चोरो ने मौके का फायदा देखकर मेरे मकान में प्रविष्ठ होकर चोरी की वारदात की है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला जुर्म धारा 331 (4), 305 (ए) बी.एन.एस.2023 मे प्रकरण दर्ज कर जांच पत्रावली हेड कांस्टेबल पदमाराम को सौंप गई है।


