PALI SIROHI ONLINE
चितलवाना-जालोर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में पिछले एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। चितलवाना पुलिस थाना टीम ने नरपतसिंह पुत्र जैतमालसिंह (25) को जोधपुर से दस्तयाब किया। आरोपी सेंगडी रानीगांव, बाड़मेर का निवासी है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। आरोपी नरपतसिंह चितलवाना पुलिस थाना में 1 दिसंबर 2024 को दर्ज प्रकरण संख्या 185 में वांछित था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 115(2), 126(2), 331(4), 333 के तहत दर्ज किया गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचोर आवड्दान रतनू और पुलिस उप अधीक्षक वृत सांचोर जयराम मुण्डेल के सुपरविजन में, प्रशिक्षु आरपीएस रवि (थानाधिकारी, चितलवाना) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने 19 जनवरी को जोधपुर से नरपतसिंह को पकड़ा और आगे की पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रशिक्षु थानाधिकारी रवि के अलावा निरीक्षक भंवरलाल, एएसआई किशनाराम, कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश, कॉन्स्टेबल ओमाराम, कॉन्स्टेबल लक्ष्मणसिंह चितलवाना थाना से और कॉन्स्टेबल हरीकिशन, चौमू पुलिस थाना, जोधपुर ग्रामीण से शामिल थे। कॉन्स्टेबल ओमाराम और कॉन्स्टेबल हरीकिशन (882) की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

