PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही में रोहिड़ा थाना इलाके में वीर बावसी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कमांडर जीप बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में जीप में सवार 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, जीप रोहिड़ा से सरूपगंज की ओर जा रही थी। वीर बावसी मंदिर के पास पहुंचते ही ड्राइवर का गाड़ी से कंट्रोल हट गया और जीप पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जीप में कुल 10 लोग सवार थे।
सिरोही ट्रॉमा सेंटर में चल रहा घायलों का इलाज सभी घायलों को इलाज के लिए पहले सरूपगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सिरोही ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। फिलहाल, सभी घायलों को वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है। घायलों में कल बर केयर निवासी रेखा पत्नी रतनलाल गरासिया, अलवर निवासी भारत लाल पुत्र बाबूलाल बंजारा, सवाई माधोपुर निवासी रामहेत पुत्र ग्यारसी लाल, दौसा निवासी केदार पुत्र अशोक कुमार, अलवर निवासी राम सिंह पुत्र शिवदयाल, भगवान सिंह पुत्र स्वरूप दयाल और मुरैना निवासी करतार सिंह पुत्र महाराज सिंह शामिल हैं।

