PALI SIROHI ONLINE
*पाली जिला स्तर पर सम्मानित हुए मोहम्मद अय्यूब ख़ान ज़ई*
26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मोहम्मद अय्यूब ख़ान ज़ई (Retd. RES), अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली को उनके उत्कृष्ट कार्यो, जनसेवा और समाजसेवा में समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर एल. एन. मंत्री, जोराराम कुमावत, कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, पाली पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख और जिला पुलिस अधीक्षक पाली ने श्री ज़ई को सम्मानित किया।
श्री ज़ई का सम्पूर्ण जीवन शिक्षा क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान और वर्तमान में वरिष्ठ नागरिक कल्याण व लोकसेवा जैसे कार्यो में अभूतपूर्व है। उनकी इस उपलब्धि पर समस्त परिवार और समाज में हर्ष का माहौल है।

