• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी में पुलिस कर्मियों का होगा सम्मान, पी एस सेवा समिति करेगी आयोजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 17, 2026
in Local
0
रानी में पुलिस कर्मियों का होगा सम्मान, पी एस सेवा समिति करेगी आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

रानी में पुलिस कर्मियों का होगा सम्मान, पी एस सेवा समिति करेगी आयोजन
नगराज वैष्णव

रानी कस्बे में समाजसेवा की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए पी एस सेवा समिति द्वारा पुलिस सेवा सम्मान समारोह का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम रानी पुलिस थाने परिसर में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का अभिनंदन किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रानी थाना क्षेत्र में हाल ही में लूट, नकबजनी, चोरी सहित विभिन्न आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों को पकड़कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने वाले पुलिस विभाग के जवानों को इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करना है।

इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहेंगे।
इस संबंध में जानकारी पी एस सेवा समिति के अध्यक्ष हरिसिंह चौहान द्वारा दी गई।

Previous Post

सिरोही में कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लतः पूर्व विधायक लोढ़ा ने खाद्य मंत्री से प्राथमिकता पर वितरण की मांग की

Next Post

सेवाड़ी में कांग्रेस की संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित,50 युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page