PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के चामुंडेरी गांव निवासी मिथुन परमार को उनके सराहनीय कार्यों के लिए पाली जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया है।
जानकारी के अनुसार, मिथुन परमार पुत्र जवाना राम परमार ने मतदाता सूची (SIR) के पुनरीक्षण कार्य में सर्वश्रेष्ठ कार्य किया। इस उपलब्धि पर पाली जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि मिथुन परमार एक होनहार युवा होने के साथ-साथ कंप्यूटर एक्सपर्ट भी हैं। वे पिछले 3 वर्षों से नाना उप तहसील कार्यालय में अपने कंप्यूटर कौशल के माध्यम से राजकीय कार्यों में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
मिथुन परमार की इस उपलब्धि पर चामुंडेरी सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा सहित समस्त ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है। एक परिश्रमी युवा मिथुन परमार का जिला स्तर पर सम्मान होने से ग्रामीण क्षेत्र और समाज में खुशी की लहर है।

