PALI SIROHI ONLINE
मैष शुभ अंक 4, शुभ रंग काला: प्रसन्नता के कर्क साथ दिन की शुरुआत होगी। कारोबारी के विस्तार की संभावना है। जल्दबाजी में लिए फैसले मुश्किल बढ़ा सकते हैं। राजकीय मामले सुलझ सकते हैं। सुख-सुविधा पर खर्च करेंगे।
वृष शुभ अंक 2, शुभ रंग काला: आकस्मिक घटनाएं आपको हैरान कर सकती हैं। बुजुगों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। राजकीय कारणों से यात्रा संभव है। बातचीत से समस्या हल हो सकती है। खर्च की अधिकता से परेशानी होगी।
मिथुन शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानीः नए सौदे मिलने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर अनुकूलता बनने से काम में गति आएगी। अटका धन मिल सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
कर्क;शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी : राज्यपक्ष से शुभ समाचार मिलने से उत्साह बढ़ेगा। युवाओं को परीक्षा परिणाम की चिंता रहेगी। अपना घर खरीदने खरीदने का मन बन सकता है। दौड़धूप के चलते सेहत बिगड़ सकती है।
सिंह;शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी मजबूती से अपनी बात रखें, अधिकारियों की सहमति मिल सकती है। मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिलने से निराशा होगी। यात्रा टालना बेहतर है। अनावश्यक कार्यों में समय व धन खर्च होगा।
कन्या;शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी : राजकीय मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। नए सौदे हाथ आ सकते हैं। अस्थिर मन से जो भी काम करेंगे, विफलता ही मिलेगी। विनम्र रहें।
तुला;शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा: कार्यस्थल पर आपकी कार्यकुशलता से सभी प्रभावित होंगे। पारिवारिक कार्यक्रमों में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। प्रियजन से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
वृश्चिक;शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला: लेन देन के मामले में लोग आपको शक की नजर से देख सकते हैं। समय पर काम पूरा नहीं होने से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। बिखरे काम समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा।
धनु;शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद कारोबार में नए सौदे मिलने के आसार हैं। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायक हो सकता है। कॅरियर में बेहतर विकल्प की तलाश बनी रहेगी। विरोधी परास्त होंगे। विवादास्पद मामलों से दूर रहें।
मकर शुभ अंक १, शुभ रंग पीला : आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें सफलता मिलेगी। व्यापारिक कार्यों में विस्तार की उम्मीद है। भाग्योदय में आ रही बाधा दूर हो सकती है। मांगलिक खर्च के साथ धार्मिक आयोजनों की संभावना बनेगी।
कुंभ शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : लेनदेन को लेकर मित्रों से टकराव संभव है। परिवार की जरूरतें पूरी करने की कोशिश में सेहत बिगड़ सकती है। नई योजनाओं को शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें।
मीन शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : मित्रों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। मेहमानों के कारण निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव संभव है। संतान के कॅरियर एवं शिक्षा संबंधी चिंता दूर हो सकती है। सोच-समझकर निवेश करें।

