PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : माघ, शुक्ल पक्ष अष्टमी, सोमवार रात्रि09:18 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह सावान तारीख 6, सूर्य उत्तरायण,शिशिर ऋतु, 26 जनवरी। सूर्योदय कालीन नक्षत्र अश्विनी नक्षत्र दोपहर 12:33तक, इसके बाद भरणी नक्षत्र रहेगा। साध्य योग प्रातः 09:11 तक, इसके बाद शुभ योग रहेगा। विष्टि करण प्रातः 10:14 तक, इसके बाद बव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) : सूर्य-मकर, चंद्र-मेष,मंगल-मकर, बुध-मकर, गुरु-मिथुन, शुक्र-मकर, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल :प्रातः 07:30 से 09:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा : यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा प्रातः 10:14 तक, भीष्माष्टमी, दुर्गाष्टमी, भारतीय गंणतंत्र दिवस, गंडमूल दोपहर 12:23 तक, महापात दोपहर 12:15 से सायं 05:05 तक ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:19 से 08:39 तक अमृत का,प्रातः 09:59 से 11:19 तक शुभ का, दोपहर 01:59 से 03:19 तक चर का, दोपहर 03:19 से सायं 05:59 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : सोमवार को शिवजी का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने और एक समय भोजन करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, दूध, शहद और गंगाजल अर्पित करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और समस्त सुख मिलते हैं। आज साध्य योग में चंदन का दान करना शुभ फलदायी होता है।

